Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला से 1330 मतदान कर्मियों को पाकुड़ में चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए रवाना किया गया

 


धनबाद। लोकसभा निर्वाचन-2024 के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज  धनबाद जिला से कुल 1330 मतदान कर्मियों को पाकुड़ जिला में चुनाव कार्य संपन्न कराने हेतु गोल्फ ग्राउंड, धनबाद से आवंटित बसों के माध्यम से रवाना किया गया। ज्ञातव्य हो कि पाकुड़ जिला में 1 जून को मतदान है। इसके निमित्त धनबाद जिला से मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य संपन्न कराने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री निशु कुमारी एवं परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए श्री रुपेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज रवाना किया गया।



Post a Comment

0 Comments