Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहर में आवारा सांड का आतंक, सांड के हमले से घायल सुमित मुर्मू ने निगम से मुवावाजे का किया मांग, चेतावनी दी की दो दिन के बाद निगम के सभी कार्य को बंद करवा देंगे






धनबाद। शहर में आवारा सांड के आतंक से परेशान होकर अब लोग नगर निगम के खिलाफ एक जुट होकर आंदोलन की चेतावनी दे रहे है। शहर के हीरापुर, तेलीपाड़ा, भिस्तीपाड़ा, कोट मोड़ और आस - पास के क्षेत्र में पिछले 2 वर्षो में अब तक सांड के हमले से कई लोगो की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए है। दो दिन पूर्व ही सांड के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो है। इसी बीच तेलीपाड़ा का रहने वाला एक और परिवार सामने आया है जिसका कहना है की सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित सुमित मुर्मू ने बताया की जनवरी में जब हम घर के गली से निकलकर जा रहे थे तभी सांड ने पीछे से हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए, अब भी इलाज चल रहा है, तब से बेड रेस्ट में है। सांड के आतंक को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने आंदोलन की चेतावनी दिया है। उनका कहना है की दो दिन पूर्व ही तेलीपाड़ा मोड़ में सांड के हमले से एक वृद्ध महिला जगनी महताईन की मौत हो गई, इससे पहले झरी महतो, गजानन महतो, लक्ष्मी साव, मुंदारी महताइन समते एक दर्जन से अधिक लोगो की मौत हो है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। कहा की धनबाद नगर निगम सभी मृत के परिजन और घायल के परिजनों को मुआवजा दे नही तो हमलोग दो दिन के बाद निगम के सभी कार्य को बंद करवा देंगे। 

इधर दो दिन पूर्व सांड के हमले से वृद्ध महिला की मौत के बाद नगर निगम ने बुधवार को निगम कार्यालय में एसडीएम और कतरास गौशाला प्रबंधन के बीच वार्ता हुई है जिसमे शहर में आतंक का पर्याय बन चुका सांड को पकड़कर गौशाला में रखने का निर्णय हुआ है। साथ ही बैठक में चेतावनी दी गई की जिनके जानवर रोड में पकड़ा जाएगा उनसे फाइन लिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments