धनबाद। मारवाड़ी विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित वर्ष 2024-26 के अंतर्गत द्वितीय बोर्ड मीटिंग को प्रस्तावित रिजॉर्ट निर्माण, राज आंगन परिसर, धनबाद में आयोजित की गई। जिसमें बैठक की शुरुआत तीन बार "ओम" के उच्चारण एवं एमभीटी मोटो संगीत द्वारा की गयी। सर्वसम्मती से बोर्ड मीटिंग मे धीरेंद्र नारायण बंका, पुलिस अधीक्षक (रेल), धनबाद को मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के ओनोररी ट्रस्टी के रूप मे नियुक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनील मुकीम ने सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलालअग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार योगेंद्र तुलस्यान,एवम पूरी टीम को वर्ष 22-24 के सफलता पूर्वक कार्य की बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बोर्ड में आमसभा द्वारा नियुक्त सभी बोर्ड सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए सभी सामाजिक सदस्यों के सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी इसी तरह ट्रस्ट के उद्देश्य की पूर्ति हेतु पूरे समाज से सहयोग की आशा रखते हुए कार्यकारणी के विस्तार एवं कार्य क्षेत्र का भी ऐलान किया ।निवर्तमान अध्यक्ष को सर्वसम्मति से बोर्ड के सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार श्री योगेंद्र तुलस्यान, अन्य सलाहकार श्रीमती निर्मला तुलस्यान, श्री सज्जन खरकिया, श्री विनोद तुलस्यान, श्री शम्भू नाथ अग्रवाल (कोओपट), संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता एवं शंकर नारर्नोली, कोषाध्यक्ष श्री श्याम पसारी, संयुक्त कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश केजरीवाल एवम विभिन्न उप समिति का गठन किया गया जिसके अंतर्गत निर्माण समिति के संयोजक वेद प्रकाश केजरीवाल, व्यापार उन्नत समिति संयोजक सुरेश पोद्दार, मानव सेवा समिति संयोजक किरण गोयनका, सदस्यता अभियान समिति क्षेत्र के अनुसार दायित्व, उत्सव एवं आनंद समिति संयोजक श्री शेखर शर्मा, प्रेस एंड मीडिया समिति संयोजक जितेंद्र अग्रवाल, अनुशासन समिति संयोजक रमेश रिटोलिया को नियुक्त किया गया। उपरोक्त सभी उप समिति में बोर्ड के सभी 51 सदस्यों को विभिन्न समितियो में जिम्मेदारी सौपी गई। उन सभी सदस्यों के नाम अमित अग्रवाल, सुनील मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, नरेश गुप्ता, अशोक चौधरी, ललित झुनझुनवाला, दीपक वर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल (निरसा), नरेश गुप्ता, पवन केजरीवाल, राजकुमार अग्रवाल, आर बी गोयल, रितेश अग्रवाल, विजय हाङोदिया, रामचंद्र अग्रवाल, उत्तम भुकानिया, अमित भिवानीवाला, राजकुमार अग्रवाल, राजेश रिटोलिया, अरविंद अग्रवाल, मनोज खेमका, दीपक अग्रवाल, रोहित पोद्दार, रवि अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, किरण गोयनका, सीमा जालन, सविता टेकरीवाल, अनीता मुकीम, जितेंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र बंसल, राजकुमार अग्रवाल (उर्मिला टावर), रमेश रिटोलिया, संतोष जालन, राजेश जालन इत्यादि सदस्यों ने मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की प्रस्तावित रिजॉर्ट निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण किया एवं सभी को अंगवस्त्र एवम गीता भी प्रदान कर सम्मानित किया गया।सभी के लिए अपने-अपने क्षेत्र में एक नई उचाई की कामना भी की गई।आज के
बोर्ड मीटिंग मे उपस्थित सदस्यो ने अपने विचार रखें और संस्था को आगे बढ़ाने में अपनी पूरे मन एवम प्रेम पूर्वक कार्य करने का आश्वासन दिया, ट्रस्ट को अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूरे समय एवं श्रद्धा के साथ आगे बढ़ने का विश्वास दिलाया ।अंत में श्री चेतन गोयनका ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आज के पूरे कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सचिव विनोद पसारी ने किया।
.jpg)
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments