धनबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम के बच्चों ने अनोखी पहल की। स्कूल की बच्चियों ने सड़क किनारे लोगों को रोककर तिलक लगाया और राखी बांधी।
दिव्यांग बच्चों से राखी बंधवाने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोग बच्चों के पास पहुंचे और उत्साह के साथ उनसे राखी बंधवाई। लोगों ने बच्चों की इस पहल की जमकर सराहना की।
राखी बांधने के साथ बच्चों ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, लाल बत्ती का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने की अपील की।
बच्चों की इस पहल के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता से जोड़ा गया। लोगों ने भी बच्चों के इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन के माध्यम से बच्चों ने समाज को सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने लोगों को राखी बांधकर उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प कराया। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, लाल बत्ती का पालन करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों की इस पहल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सड़क पर सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है।
https://pahelakadam.


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments