Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इंडी गठबंधन वालो के विधायक, सांसद, मंत्री सभी लूटने में लगे है: शिवराज सिंह चौहान

 


धनबाद। 25 मई को धनबाद लोकसभा सीट के लिए मतदान होने है। ऐसे में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का धनबाद लोकसभा क्षेत्र में आना जाना लगा हुआ है। इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने धनबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झरिया स्थित जियलगोड़ा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी समेत पूरे इंडि गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे कोयलांचल की धरती पर आने का सौभाग्य मिला, लेकिन आज मन बहुत दुखी है, मेरा मन व्यथित है, जिस तरह से झारखंड को लूटा गया है, उससे मन गुस्से से भर जाता है। इन इंडी गठबंधन वालों ने जिस तरह से कोयला लूटा, बालू लूटा, पत्थर लूटा, पहाड़ का पहाड़ लूट लिया, जमीन लूटी, सरकारी योजनाओं का पैसा लूटा वो असहनीय है, लेकिन अब ऐसे भ्रष्टाचारी या तो जेल में है या इनके जेल जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि जनता इन्हें जवाब देगी। झारखंड की जनता के मन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्यार, श्रद्धा और विश्वास है। इस बार झारखंड की सभी सीटें एनडीए गठबंधन जीत रही है।


उन्होंने कहा कि इन इंडी गठबंधन वालो के विधायक, सांसद, मंत्री सभी लूटने में लगे है। इनके सांसद-विधायक के यहाँ से करोड़ रुपये मिलते है। इतना ही नही इनका मुख्यमंत्री खुद सेना की जमीन लूटने का पापी है और यही वजह है कि वो मुख्यमंत्री आज जेल की सलाखों के पीछे है।

उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले चोर-चोर मौसेरे भाई है। पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए पैसा भेजते है और ये जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी इंडी गठबंधन वाले अपने घरों में उन पैसों का पहाड़ खड़ा कर देते है और बड़े ही बेशर्मी से चुनाव लड़ने आ जाते है। इन्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।



Post a Comment

0 Comments