धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद में पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कहा के छठे चरण के चुनाव में झारखंड के तीन सीट रांची जमशेदपुर और धनबाद लोकसभा सीट कांग्रेस जीत रही है उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का कांग्रेस के प्रति जिस प्रकार से रुझान देखने को मिला है इससे यह साबित हो गया है कि धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भारी मतों से जीत प्राप्त करेगी आप जानते हैं कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश में यात्रा की उसे पूरे देश में लोगों के बीच संदेश गया कि सचमुच में कांग्रेस आम जनों के लिए चिंतित है और वह चाहती है कि जो देश में न्याय बड़ा है उसको रोकने के लिए और उसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं उसके बाद आपने देखा कि किस तरह से इंडिया गठबंधन बना और उसके बाद लोगों का जो रुझान दिखाई पड़ रहा है पूरे देश में जो अब तक चुनाव हुए हैं उसमें हम यह कह सकते हैं कि हमारे पक्ष में जो रुझान है और जिस तरह से प्रधानमंत्री शुरुआती दौर में कह रहे थे कि 400 पार की बात कर रहे हैं आप वह नहीं कह रहे हैं उनको पता चल चुका है कि अब हम कहीं भी नहीं हैं जो आज हालात बने हुए हैं जिस तरह से धनबाद में बहुत सारी बातें हुई बहुत सारी चर्चाएं हुई आप लोगों को दो-दो पन्ने का विज्ञापन के माध्यम से विरोधी पक्ष का चाल चरित्र चेहरा के बारे में पता चला और उसमें बताया गया की उम्मीदवार का आपराधिक इतिहास कितना लंबा चौड़ा है ।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments