धनबाद : पर्यावरण दिवस क़े अवसर पर धनबाद प्रेस क्लब क़े नया भवन परिसर कोर्ट मोड़ में सेवा और समर्पण संस्था सदस्यों की ओर से सभी फलदार पौधा का रोपन किया गया, जिसमें आम, अमरुद, लीची आदि फलदार पौधा था, उक्त अवसर पर संस्था की अध्यक्ष काजल झा मित्रा ने बताया की सेवा और समर्पण संस्था पिछले 5 सालों से समाज का सेवा करते आ रहा है, गरीब परिवार, बेटी की शादी, बीमारी, ब्लड डोनेशन जहां भी जैसी जरुरत रहती है हम लोग उसे पूरा करने का प्रयास करते है,बल्कि अभी पिछले कई दिनों से लगातार धनबाद PMCH हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिवारों को प्रतिदिन भोजन क़े रूप में पकाया हुआ दलिया सेवा में दिया जाता है।बढ़ते हुए गर्मी और कम होते वृक्ष क़े कारण आज पर्यवारण दिवस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की श्री गणेश किया गया है, जो अगले 100 दिनों तक कई चरणों में शहर क़े विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है.उक्त कार्यक्रम मे सेवा और समर्पण क़े विधुत वर्मा, मनीष गुप्ता, मिताली जी ,सपोर्ना जी ,अनिशा दास , विमल जी , रजनी जी, उषा जी, चैताली जी, रुमा जी , मीता जी ,बिमल जी आशा जी आदि उपस्थित थें।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments