Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरुवार से खुलेगी कृषि बाजार मंडी

 


धनबाद। बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार समिति परिसर में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के साथ  लगातार दो सप्ताह से बंद मंडी गुरुवार से सामान्य रूप से खुली रहेगी।चेंबर के सचिव गौरव गर्ग ने लोकतंत्र के महापर्व में सहयोग करने हेतु सभी व्यवसाईयों का आभार प्रकट किया। बैठक में मुख्य रूप से चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सचिव गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया उपाध्यक्ष सुरेंद्र जिंदल अजय बंसल संजय अग्रवाल बिट्टू लाडीया प्रदीप सतनालीका अनिल मित्तल सुशील गर्ग मनोज जैन इत्यादि व्यवसाई उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments