Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अरशद आलम मेमोरियल ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, 100 लोगों ने किया रक्तदान,इरशाद ने कहा की हमें कीमत पता है किसी इंसान के जान का इसलिए हम कार्य करते हैं दान रक्त का

 


धनबाद : शहर के ब्लड बैंक मे रक्त की कमी को देखते हुए रविवार को नया बाज़ार स्थित मुस्कान काम्प्लेक्स के समीप शिव मंदिर स्कूल मे समाजसेवी इरशाद आलम के द्वारा अपने बड़े भाई स्वर्गीय इरशाद आलम की याद मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 100 लोगों ने अपना रक्तदान किया जिनमे महिलायें भी शामिल रहीं। इरशाद ने बताया की संग्रहित रक्त को एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक मे जमा किया गया ताकि किसी भी जरुरतमंद मरीज विशेष कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को आसानी से रक्त उप्लब्ध हो सके। उन्होने कहा की हमें कीमत पता है किसी इंसान के जान का इसलिए हम कार्य करते हैं रक्तदान का। साथ ही उन्होने लोगों को जागरुक करते हुए सभी से रक्तदान करने की अपील भी की। शिविर के सफल आयोजन मे इरशाद आलम, अल्तमश आलम, सैफ आलम, जौहर सिद्दीकी, मेराज, अब्दुल्ला, मुमताज, जुनैद, रुस्तम, वाहिद, तौफीक, तौसीफ, अफरीदी, आसीफ, अनीक, शाहिद, शम्मी, कैश, इकबाल, शाहनवाज, अली अशरफ, लड्डन, तालीब, सैफ, नवाज, अबू तारीक, डॉ मासुम आलम, बेनजीर परवीन समेत एसएनएमएमसीएच अस्पताल प्रबंधन की सराहनीय भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments