धनबाद। आचार्य 108 श्री विराग सागर जी के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी मुनिराज संसंघ का आज प्रातः धैया जैन मंदिर में आगमन हुआ । उनके साथ 6 अन्य मुनिराज और 1 छुलक जी भी है ।प्रातः 7 बजे उनका प्रवचन हुआ जिसमे उन्होंने कहा जैन मत के अनुसार हमारे तीर्थंकर वितरागी होते है ,न वो किसीसे कुछ लेते है न किसी को कुछ देते है ।पर उनके बताए धर्म के रास्ते पर चलकर मनुष्य अपने लक्ष्य परम सुख तक पहुंच सकता है।प्रातः 10 बजे उनका आहार चर्या हुआ ।संध्या 6 बजे उनका प्रवचन होना है। सभी कार्यक्रमों में संजय गोधा, मनीष शाह, सुशील बाकलीवाल, मनीष झांझरी,अमित जैन, राखी जैन ,रेणु जैन, शिल्पा जैन, बुलबुल जैन , भारती जैन सुरेंद्र जैन, नवीन गोधा आदि उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments