धनबाद। आज धनबाद में भारतीय जीव जंतु बोर्ड ,भारत सहकार , भारतीय जनता पार्टी, पवित्रम गो सेवा परिवार एवं अभिभावक महासंघ के विशिष्ट पदाधिकारियों का शिष्ट मण्डल वरीय आरक्षी अधीक्षक से भेंट कर बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों विशेषकर गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा एवं बोकारो मे कुर्बानी हेतु बड़ी संख्या मे प्रतिबंधित जीव जंतुओं जैसे कि गो वंश एवं ऊंटों को लाया जा रहा जो पूर्णतः गैर कानूनी है एवं झारखंड राज्य के नियमो के विरुद्ध है साथ ही झारखंड ने निवास करने वाले बहुसंख्यक हिन्दू समाज, सरना मतावलंबीयों,अल्पसंख्यक जैन एवं बौद्ध मतावलंबीयों की भावनाओं को आहत एवं आक्रोशित करने वाला है। इसके साथ ही गांवों मोहल्लों मे निर्वासित घूमने वाले गो वंश की चोरी की घटनाओं पर भी ध्यानाकर्षण करवाया। शिष्ट मण्डल ने सभी वीडियो, फोटो एवं अन्य सबूतों को भी SSP साहब के सामने रखा और जब्ती हेतु कड़ी करवाई की मांग की।
शिष्ट मण्डल ने य़ह भी चेताया कि इस प्रकार हो रही पवित्र गो वंश की हत्या के कारण सभी समाज आक्रोशित है क्षुब्ध है जो भविष्य मे किसी भी बड़ी घटना का कारण हो सकता है। इसलिए प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करे जरुरत पडेगी तो हमारे कार्यकर्ता बंधु भी प्रशासन का सहयोग करेंगे।इस प्रतिनिधि मण्डल मे जीव जंतु कल्याण बोर्ड के राज्य अधिकारी अजय भरतिया, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राज्य कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, अभिभावक संघ के सचिव मनोज मिश्रा , पवित्रम गो सेवा परिवार के संयोजक राजेश सिह ,सह संयोजक ब्रजेश यादव, अभिषेक बरनवाल, नीरज सिह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments