Dhanbad। बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर बिहार में एनडीए के धमाकेदार जीत पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो तथा जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसका मुख्य श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना बेहतर प्रदर्शन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आगामी पांच वर्षों में विकास की एक लंबी लकीर खींचने का काम करेगी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए मजबूती के साथ उभरेगी और स्थाई सरकार बनाने का काम करेगी। जनता झारखंड के वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है। झारखंड में नोटों का पहाड़ मिल रहा है। जिसके कारण झारखंड की जनता झामुमो, कांग्रेस, राजद के नेताओं का चाल तथा चरित्र भली भांति जान चुकी है। जनता झारखंड की वर्तमान सरकार को और झेलने के लिए तैयार नहीं है। उक्त मौके पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्यसभा सांसद श्री संजय झा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दुष्यंत कुमार पटेल समेत बिहार से जदयू के सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments