Anchor - धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के खिलाफ की गई माफिया शब्द की टिप्पणी से भारतीय जनतंत्र मोर्चा में उबाल है।आज भाजमो के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने ढुल्लू महतो के बयान पर आपत्ति जताते हुए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. सर्किट हाउस में प्रेस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक सांसद को ऐसी अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने की आजादी न तो संविधान देता है और न समाज। उदय सिंह ने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो ने कहा है कि सरयू राय माफिया हैं तो इसकी जांच उन्हें सीबीआई से करानी चाहिए.साथ ही ढुल्लू महतो पर 400 एकड़ जमीन हड़पने का जो आरोप लगा है उसकी भी जांच उन्हें करानी चाहिए.


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments