Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा और समर्पण संस्था ने गुरु अर्जुन देव जी क़े शहादत दिवस पर शर्बत वितरण किया

 



धनबाद :  गुरु अर्जुन देव जी क़े शहादत दिवस पर सेवा और समर्पण संस्था ने धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर इस तेज धूप और गर्मी को देखते हुए, थोडी सी राहत के लिए राहगीरो को ठंडा शर्बत वितरण कर कार्यक्रम को किया। उक्त अवसर पर  जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर  दर्ज़नो राहगीरों को अपने कर कमलों से शर्बत पिलाई,साथ में संस्था अध्यक्ष काजल झा मित्रा उपस्थित थी।उन्होंने कहा की इस तेज गर्मी में व्याकुल परेशान और प्यासा राहगीरों को करीब 4-5 घंटा दोपहर में शरबत पीला कर संस्था सदस्यों ने नेक कार्य करने की कोशिश की है। संस्था अध्यक्ष काजल झा ने  कहा की सेवा और समर्पण संस्था पिछले 5 सालों से समाज का सेवा करते आ रहा है, गरीब परिवार, बेटी की शादी, बीमारी, ब्लड डोनेशन जहां भी जैसी जरुरत रहती है हम लोग उसे पूरा करने का प्रयास करते है,बल्कि अभी पिछले कई दिनों से लगातार धनबाद PMCH हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिवारों को प्रतिदिन भोजन क़े रूप में पकाया हुआ दलिया सेवा में दिया जाता है। अभी गर्मी को देखते हुए 100 दिनों तक कई चरणों में शहर क़े विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधा लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है. जिसका श्री गणेश पर्यवारण दिवस क़े दिन रखा गया था, जो चल रही है, 


उक्त कार्यक्रम मे सेवा और समर्पण क़े मनीष गुप्ता, Pushkar ji ,Seema ji , Shipra ji , मिताली जी ,सपोर्ना जी ,अनिशा दास , विमल जी ,  रजनी जी उषा जी चैताली जी रुमा जी ,  मीता जी ,बिमल जी आशा जी...

 आदि उपस्थित थें.।



Post a Comment

0 Comments