Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिला, मंडी परिसर को विधानसभा चुनाव से मुक्त रखने का किया आग्रह


धनबाद। बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय चंपई सोरेन जी से मिला। बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बाजार समिति परिसर को प्रशासन के द्वारा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल बनाया गया और पूरे मंडी परिसर को बिना कोई पूर्व सूचना के लगातार 15 दिन तक बंद कर दिया गया जिससे यहां का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ एवं सरकार को राजस्व की भी हानि हुई साथ ही मंडी परिसर में कार्यरत मोटिया मजदूर कर्मचारी टेंपो चालक एवं ट्रांसपोर्ट वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से गुहार लगाई की आगामी विधानसभा चुनाव को देखकर व्यापारी अभी से भयभीत है आपसे निवेदन है की चुनावी प्रक्रिया को अन्यत्र कहीं संपन्न कराया जाए और मंडी परिसर को इससे मुक्त किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय कृषि मंत्री महोदय ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं अभिलंब इसका समाधान करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया।व्यापारियों ने झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह का तह दिल से आभार प्रकट किया। जिनके प्रयास से आज अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष गंभीरता पूर्वक रख पाए।आज के प्रतिनिधि मंडल में बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सचिव गौरव गर्ग वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र जिंदल एवं जसविंदर सिंह उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments