धनबाद। गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसाईयों को लगातार निशाना बना रहा है बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वासेपुर आरा मोड के रहने वाले छोटू और मोंटी को अपने साथ ले गई जब परिजन ने हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा तो पुलिस ने कहा प्रिंस खान के कहने पर बेरमो में व्यवसाई के ऊपर फायरिंग किया है, जिसकी जांच की जा रही जांच के बाद छोड़ दिया जाएगा। वही उसके परिजनों ने बताया की चार दिन तक छोटू को पुलिस ने टॉर्चर किया इस दौरान छोटू के साथ पुलिस के द्वारा मारपीट करने का आरोप छोटू के परिजनों ने लगाया वही उसका इलाज धनबाद के एस एन एम एम सी एच में चल रहा है। वही उसके परिजनों ने बताया कि बैंक मोड़ और भूली पुलिस अक्सर प्रिंस खान के नाम पर उनके घर बिना महिला पुलिस के आ जाती है और बेवजह परेशान करती है।इसको लेकर धनबाद सिटी एसपी से शिकायत भी किए बार बार पुलिस हम लोगो को परेशान करती है इसकी जांच की जाए। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments