धनबाद : आज बट सावित्री पूजा पर सुहागिन महिलाये वट वृक्षों की पूजा करती नजर आ रही है पौराणिक कथाओं के मुताबिक हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत आज है। धनबाद में महिलाएं हीरापुर दुर्गा मंदिर परिसर , डीजीएमएस कैंपस ,सीएमपीएफ कॉलोनी, जगजीवन,अभय सुंदरी स्कूल के अलावा जहां भी बरगद के पेड़ है वहां वट सावित्री की पूजा कर रही है और अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही है।जे सी मलिक की संगीता देवी बताती है पति की लंबी आयु के लिए बट वृक्ष का सोलह सिंगार , धागे से परिक्रमा एवं पूजा किया जाता है। इस दिन पंडित जी के द्वारा सावित्री पूजा का कथा सुनाया जाता है एवं दान पुण्य भी किया जाता है ,ऋतु फल से बट सावित्री पूजा किया जाता है।पुलिस लाइन की रानी ओझा बताती है की 11 साल से वह पति के स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र के लिए यह पूजा करते आ रही है। बट वृक्ष पूजा के बाद घर जाकर पति का आशीर्वाद लेती है पति को पंख से हवा करती है और प्रसाद खिलाया जाता है।
जगजीवन नगर के सोनिया देवी बताती है बट सावित्री पूजा कर बहुत अच्छा लग रहा है सभी सुहागिन महिलाओं को बट सावित्री पूजा करना चाहिए।
.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments