Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में हुआ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 



धनबाद। जीजीपीएस धनबाद में क्लासरूम मैनेजमेंट विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 3 घंटे तक चलने वाले इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन संसाधन व्यक्ति विद्यालय के प्राचार्य  उमा शंकर सिंह थे। कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया रिसोर्स पर्सन श्री उमाशंकर सिंह के द्वारा क्लासरूम मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए।  प्रशिक्षण से शिक्षकों को कक्षा की विभिन्न चुनौतियों का विभिन्न स्तर पर समाधान कैसे किया जाए इसकी जानकारी प्रदान की गई । एक आदर्श शिक्षक अपने क्लास को  तनाव मुक्त रखकर  सकारात्मक वातावरण का सृजन करना है, जिसमें वह मुक्त होकर बच्चे सीखते हैं । संसाधन व्यक्ति ने विभिन्न क्रियाकलापों और प्रस्तुतियों के माध्यम से  तनाव मुक्त तथा सकारात्मक सोच के साथ शिक्षण की विधियां बताई जो पठन-पाठन को सुगम बनता है l शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की ।



Post a Comment

0 Comments