धनबाद : (CIMFR) सिंफर स्थित डीनोबली स्कूल में आज "पुलिस की पाठशाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य 1 जुलाई से देश में लागू नए कानून की जागरूकता स्कूली बच्चों के बीच देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर एसएसपी एच पी जनार्दन, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, डीएसपी 2 संदीप गुप्ता के साथ प्राचार्या तनुश्री बनर्जी ,उप प्राचार्य सुभाषित घोष एवं अकाउंट ऑफिसर सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम में वर्ग 9 से 12 तक के लगभग हजार विद्यार्थी उपस्थित थे।
ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल रेगुलेशन के बारे में जानकारी दिए एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने को भी विद्यार्थियों को मना किया गया। विद्यालय की प्राचार्या तनुश्री बनर्जी ने कहा पुलिस पाठशाला में विद्यार्थियों को नए कानून के तहत यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलु हिंसा से बचाव, नशा मुक्ति समेत कानून के विविध प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया. एस.एस.पी. साहब ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने का के लिए अनुशासन पर जोर दिया एवं विद्यार्थियों के मन में जो भी प्रश्न थे उसके उत्तर दिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी मुख्यालय दो संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नए कानून में महिलाओं, बच्चियों के हित के लिए क्या क्या प्रावधान किए गए है उसकी जानकारी उन्हें होनी जरुरी है और इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय ,कॉलेजो एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम जारी रहेगी।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments