धनबाद। डीनोबिली स्कूल, सीएमआर आई के प्रांगण में सेंट इग्नेसियस,लोयोला के फीस्ट दिवस पर डीनोबिली स्कूल, सी एम आर आई के पूर्व छात्रों, रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद एवं लायंस क्लब ऑफ़ धनबाद कोलफील्डस के कुछ सदस्यों ने मिलकर एक ब्लड डोनेशन कैंप करवाया । इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद की ब्लड डोनेशन कैंप कलेक्शन वैन ने डी नोबिली स्कूल आकर 32 स्कूल की टीचरों, एक पूर्व छात्र और कुछ अभिभावकों का रक्त लेकर पीएमसीएच धनबाद में जमा कराया।शिविर के उद्घाटन सत्र में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष राहुल व्यास ने कहा कि हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज सेवा है। हमारे क्लब के द्वारा वर्चुअल ब्लड बैंक का संचालन किया जाता है साथ ही हमारे क्लब के द्वारा रोटरी ब्लड डोनेशन वैन का संचालन किया जाता है जिसके द्वारा किसी भी स्थान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके द्वारा हम बहुत से लोगों की जीवनदान प्रदान कर सकते हैं। आज के ब्लड डोनर में पांच ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पहली बार रक्त दिया।डीनोबिली स्कूल, सी एम आर आई के पूर्व छात्र ऐसे और बहुत सारे कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं और आगे भी करते रहेंगे ।इस कैंप को सफल बनाने में वहां की प्रिंसिपल श्रीमति तनुश्री बैनर्जी , स्कूल के श्री सुनील कुमार सिंह, श्री सुभाशीष घोष, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राहुल व्यास, सचिव कनव दत्त बाली, रोटरी के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व छात्र कुमार मनीष, राजेश परकेरिया, पूर्व छात्र एवं लायंस क्लब ऑफ़ धनबाद कोलफील्डस के क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन सोमनाथ प्रूथी, प्रथम उपाध्यक्ष डा सुदेश चुग, सचिव वसंत बजाज आदि ने अहम भूमिका निभाई।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments