Dhanbad। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन के नेतृत्व में आज जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर देवघर सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस संबंध में जेएमएम के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन कहां की गोंडा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा के सदन में कहा था कि झारखंड के संथाल परगना बिहार और बंगाल के अंश को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएl जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा विरोध किया गया l साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा का झारखंड विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments