धनबाद। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जमानत होने के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के सीएम बन गए हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है. कारण यह है कि उन्हें जमानत देने के खिलाफ ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाया गया है.
28 जून को मिली थी जमानत
हेमंत सोरेन को 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. जमानत मिलने के खिलाफ ही ईडी की ओर से एससी का दरवाजा खट-खटाया गया है. हो सकता है इस मामले में आगे चलकर सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ जाए.
झारखंड बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा
झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का कहना है कि आरोपी को अगर जमानत दे दी जाती है तो सर्वोच्च न्यायालय जाने का भी अधिकार है. उन्होंने कहा कि दिल्ली आवास से बरामद 36 लाख रुपये का कारण ठीक से नहीं दिया गया है. हेमंत सोरेन जमीन कब्जाने में दोषी पाए गए हैं. हेमंत के खिलाफ ईडी की ओर से 9 समन जारी किया गया था. अंतिम समन में वे पहुंचे थे और उनकी गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तारी के पहले ही उन्होंने सीएम पद से ईस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चंपाई सोरेन को नया सीएम बनाया गया था. जब उनकी 28 मई को जमानत हो गई तब वे फिर से सीएम बन गए।
Post a Comment
0
Comments
समीक्षा और सुझाव
जोहार पत्रिका को मेरी तरफ से नए साल की आगमन की ढेर सारी शुभकामनाएं।जोहार पत्रिका अपने निष्पक्ष खबरों के साथ सदा आगे बढ़ते रहे। जोहार पत्रिका ने एक नया आयाम दिया है, समाचारों में निर्भीकता ,निष्पक्षता और विश्वसनीयता साफ झलकती है। खबरों में चटकारा नहीं बल्कि, सच्चाई होती है। सबसे अहम बात यह है कि सूचनात्मक समाचारों को तेजी से संकलित कर प्रकाशित करता है। मैं जोहार पत्रिका को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
(रीना मण्डल)
(झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की केंद्रीय अध्यक्ष)
अपने नाम के अनुसार जोहार पत्रिका प्रकृति से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से अपने न्यूज़ पोर्टल में जगह देगी ऐसी आशा करता हूं। कोयलांचल जैसे कोल बेयरिंग क्षेत्र में पर्यावरण की महत्ता और भी बढ़ जाती है ऐसे में जोहार पत्रिका पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेगी ।
अखिलेश कुमार
(सहाय पर्यावरणविद एवं पक्षी विशेषज्ञ)
जोहार पत्रिका लोगों तक समग्र समाचार पहुंचाने का काम करें। स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस और कला संस्कृति से लेकर क्राइम तक की खबरें लोगों तक आसानी से उपलब्ध कराये इसकी मैं आशा करता हूं
जयप्रकाश अग्रवाल
(म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एंड इंश्योरेंस एडवाइजर व स्टॉक मार्केट ट्रेडर)
0 Comments