धनबाद। पहली बार मंत्री बनने के बात धनबाद पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी का जिला प्रशासन की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। धनबाद के उप विकास आयुक्त ने सादात अनवर ने अपने आवास पर मंत्री को गुलदस्ता देखकर स्वागत किया इसके साथ ही गठबंधन के सभी नेताओ ने मंत्री का स्वागत किया। वही इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की गोबिंदपुर से साहिबगंज सड़क को फोर लाइन करने के लिए पहल की जा रही है गांव के शहर की जोड़ने के लिए काम किया जाएगा वही बाबूलाल जी को लेकर कहा की बाबूलाल जी आजमाए हुए नेता है अब भाजपा को चाहिए नए फेस को आगे करना चाहिए बीजेपी एक पुराना कैसेट लगा देती है वही बाबूलाल जी को यहां के लोगो ने नकार दी है जो पांच एसटी सीट थी जो हमलोग जीते है यहां पर अब एकतरफा राज चलेगा राहुल बाबा और हेमंत बाबा का राज चलेगा हम लोग आने वाले चुनाव में गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगी वही ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कहा सारे पदाधिकारी सुधर जाए नही तो करवाई की जायेगी।
बाइट --- इरफान अंसारी, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments