Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऐतिहासिक कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह पर अमर शहीदों की याद में पूर्व सैनिकों ने रैली निकाला




धनबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद्, धनबाद, जो पूर्व सैनिको को राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्यहित में संगठित करने को समर्पित हैं के द्वारा दिनांक 26/07/2024 दिन शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की याद में "शौर्यांजलि सह रैली" का आयोजन सुबह 06:30 बजे किया गया जोकि दुर्गा मंडप, स्टील गेट वाया DRM चौक, पूजा टॉकीज, बेकारबांध, कंबाइंड बिल्डिंग होते हुए रणधीर वर्मा चौक पे समाप्त हुई। इस "शौर्यांजलि सह रैली " में कारगिल की ऐतिहासिक युद्ध में शहीद हुए अमर शूरवीरो को शौर्यांजलि देकर उनको नमन किया गया। इस रैली में जिले के गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ भारी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार सम्मिलित हुए ।

इस समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश प्रसाद, महासचिव डिम्पज कुमार, रामनाथ मिश्र, राजकिशोर सिंह राजकुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, अशोक यादव, अविनाश राम, चंद्रशेखर सिंह, अलोक कुमार, प्रलय कुमार रवानी, अनिल कुमार, गौरी शंकर दे, डी के सिंह, निर्मला सिंह, रश्मि सिंह इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान था।

Post a Comment

0 Comments