Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बढ़ रहे साइबर अपराधो पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाकर धनबाद पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया


Dhanbad।  बढ़ रहे साइबर अपराधी पर लगाम लगाने को लेकर लगातार धनबाद पुलिस लोगों को जागरुक कर रही है इसी क्रम में प्रतिबिंब एप्प के माध्यम से कई नंबरों को ट्रैक किया गया। जिसमें इसी क्रम में दो ऐसे नंबर ट्रैक किए गए जिस पर पूर्व से ही मामले दर्ज थे जिसके बाद अभियान चलाते हुए धनबाद से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपियों के बाद से 9 एंड्राइड मोबाइल ,14 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड ,तीन आधार कार्ड ,6 पासबुक, एक चेक बुक ,पांच डायरी और एक कॉपी बरामद किया गया है।

पूरा मामले पर जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि साराडीला थाना अंतर्गत वनस्थली कॉलोनी के सुखधाम रेजिडेंसी फ्लैट नंबर 401 से किशन कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है इन पर पूर्व में कानपुर और पश्चिम बंगाल में भी साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं इनके पास से कुल 11 सिम बरामद किए गए हैं मोबाइल नंबर 8597 239 032 के विरुद्ध पश्चिम बंगाल में मामला दर्ज है जबकि मोबाइल नंबर 89458 95187 के विरुद्ध कानपुर उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज है कानपुर में दर्ज मामले में बेटा को रेप में फसाने के नाम पर साइबर फ्रॉड किया गया था जबकि पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए थे उन्होंने लोगों से जागरूक होने और किसी भी अनजान व्यक्ति से आदान-प्रदान करने से बचने की अपील किया।



Post a Comment

0 Comments