धनबाद : इस्कॉन धनबाद द्वारा कोयलांचल में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में इस्कॉन धनबाद के आईआईटी छात्रों द्वारा पाहूंडी रीति के साथ श्री श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा जी की रथ पर स्थापना की गई। सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी एवं धनबाद विधायक राज सिंहा ने सोने की झाड़ू से झाड़ू लगाकर रथ को अग्रसर किया जैसा की पूरी में राजा द्वारा सोने की झाड़ू से रथ के आगे आगे झाड़ू लगाया जाता है। रथ का अगुवाई आईआईटीयंस के कीर्तन टीम द्वारा किया गया। इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष नामप्रेम प्रभु ने बताया कि रथ यात्रा कार्यक्रम में आईआईटी आई एस एम से जुड़े छात्रों ने भगवान जगन्नाथ के रथ का निर्माण किया है। इसकी खासियत यह है कि इसका गुम्बद 30 फीट ऊंचा है और यह आवश्यकता के अनुसार बढ़-घट सकता है । मार्ग में जहां भी तार, पेड़ , होर्डिंग यह अन्य बाधाएं आते हैं उसे स्विच के माध्यम से उसके गुंबद को नीचे कर दिया जाता है।भव्य रथयात्रा सरायढेला से प्रारंभ कर पीके रॉय कॉलेज, आई एस एम गेट, पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौक, एसएसएलएनटी कॉलेज होते हुए गोल्फ ग्राउंड आयोजन सभा में शामिल हुए, रास्ते में जगह-जगह पर भक्तों के लिए शीतल जल प्रसाद की व्यवस्था की गई थी रथ के समापन स्थल गोल्फ ग्राउंड में किया गया जहां 20,000 से अधिक भक्तों के लिए भोग का व्यवस्था किया गया है।
इस्कॉन के द्वारा महाप्रसाद का भंडारा भी किया जाएगा तथा देर शाम को इस्कॉन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्तों द्वारा भगवान जगन्नाथ की पूजा की गई।
.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments