धनबाद। जगन्नाथ मंदिर माझेरपारा रेलवे इंस्टिट्यूट से जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या मे श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। रथ यात्रा माझेरपारा जगन्नाथ मंदिर से निकल कर रेलवे सिनेमा रोड, पुराना बाजार, टेंपल रोड होते हुए मनइटंड काली मंदिर पहुंचा, इससे पहले सुबह मे जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना एवं हवन कीर्तन किया गया। दोपहर में जगन्नाथ जी का प्रसाद वितरण किया गया , इस रथ यात्रा को सफल बनाने मे पुरोहित दिलीप चटर्जी , केएस बनर्जी, अशोक विश्वास, टनी बनर्जी, बादल सरकार, राणा चट्टराज,टूबाई बनर्जी, ऑमलेंदु मुखर्जी, जयदेव दास, वापी विश्वास, जय दास, अभीक घोष, आदि लोग शामिल थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments