Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया




धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में में विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास  ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने का सुझाव देते हुए उन्हें हर्बल गुलाल एवं रंगों का इस्तेमाल करने को कहा। आज प्रियंका उपाध्याय के सौजन्य से बच्चों के बीच स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए । श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने इस मौके पर बच्चों के बीच अपनी ट्विंस बेटियों का जन्मदिन जीवन ज्योति के विशेष बच्चों के संग मनाया उन्होंने बच्चों के बीच चाकलेट, केक , स्केच पेन आदि वितरित किया गया।आज बच्चों ने जमकर होली के पारम्परिक गीतों पर नाचा एवं एक दूसरे को रंग - गुलाल लगाते हुए रंगो का त्यौहार का आनंद उठाया।आज के होली उत्सव में सुश्री अपर्णा दास (प्राचार्या), श्री  अभिषेक अग्रवाल एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ  जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments