Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड के एक मजदूर संतोष लोहार को नवादा में काम करते समय सांप ने काट लिया, गुस्से में आकर संतोष ने सांप को ही तीन बार काट डाला जिससे सांप की मौत हो गई


नवादाः झारखंड के एक मजदूर संतोष लोहार को नवादा में काम करते समय सांप ने काट लिया। गुस्से में आकर संतोष ने सांप को ही तीन बार काट डाला जिससे सांप की मौत हो गई। फिलहाल संतोष अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

 रेलवे प्रोजेक्ट में मजदूरी करता है युवक

संतोष लोहार झारखंड के लातेहार के रहने वाले हैं और नवादा के रजौली में रेलवे प्रोजेक्ट में मजदूरी करते हैं। जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है जहाँ सभी मजदूर कैंप में रहते हैं। एक दिन अचानक एक सांप ने संतोष को काट लिया। सांप ने दो बार काटा तो संतोष गुस्से में आ गए। उन्होंने लोहे के सरिया से सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काट डाला। सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

 गांव में सांप के काटने पर यही टोटका करते हैं लोग

सांप के काटने से गुस्साए युवक संतोष लोहार ने उल्टा सांप को ही काटने को लेकर बताया कि उसके गांव में सांप के काटने पर यही टोटका किया जाता है। संतोष ने बताया कि गांव में इसके बारे में उसने लोगों से सुना था और इलाके में इस टोटके का खूब इस्तेमाल होता है। अगर सांप एक बार आपको काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए, इससे आप पर सांप के विष का कोई असर नहीं होगा। इसी कारण सोरेन के दौरान सांप ने उसे काटा, तो एक लोहे के सरिए की मदद से पहले उस सांप को पकड़ा और तीन बार काट लिया। इसके बाद सांप की वहीं तुरंत मौत हो गई।

युवक को अस्पताल में देखने आ रहे हैं लोग

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने संतोष को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि संतोष अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। इस अजीब घटना को सुनकर लोग अस्पताल में संतोष को देखने आ रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments