धनबाद। डीनोबिली स्कूल कोराडीह द्वारा आयोजित 26 सीआईएससीई क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन बच्चो द्वारा रंगा- रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया। आज की कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि सोमित चाटर्जी ( प्रोफेसर IIT ISM ) ने झडोतोलन कर के किया, चीफ गेस्ट ने खेल के साथ साथ पढ़ाई मे भी विषय ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अंडर 17बालक वर्ग के प्रथम सेमीफइनल मे रांची जोन ने धनबाद जोन को 14 रनो से हराया। दूसरा सेमीफाईनल मे जमशेदपुर जोन ने भागलपुर जोन को 17 रनो से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।अंडर 19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफइनल मे धनबाद जोन ने जमशेदपुर जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।जमशेदपुर जोन पहले बल्लेवाजी करते हुए 10 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पे 66 रन बनाया।धनबाद जोन ने 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर विजेता बना। दूसरे सेमीफाईनल मे भागलपुर जोन ने पटना जोन को 18 रनो से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। कार्यक्रम के शुरुआत मे स्कूल के प्प्रिंसिपल Mr C. S. francis ने पुष्प गुच्छा औऱ memonto देकर मुख्य अथिति को सम्मानित किया
मैच के निर्णायक कि भूमिका शशि कुमार, रानू प्रसाद, अस्कोरर दीपक कुमार, ओवज़र्वर राजीव कुमार सिन्हा, डॉली प्रसाद, रिनीता सहा तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे ।
.jpg)
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments