Dhanbad। रथ यात्रा के पावन अवसर पर लिफ़्ट,सोलर पैनल और मैन गेट पर बने शेड का पूजन किया गया। पूजन मुकेश पाण्डय द्वारा यजमान अरुण भण्डारी एवं धर्मपत्नी रेणू भण्डारी ने किया।भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शक्ति मन्दिर कमिटी लगातार प्रयासरत है। अब शक्ति मन्दिर में माँ के दर्शन के लिए वो सभी भक्त (बुजुर्ग,दिव्यांग,व्हील चेयर पर आने वाले भक्त भी)आ सकेंगे जो पहले प्रथम तल्ल पर माँ का मन्दिर होने से दर्शन नही कर पाते थे।माँ का पूरा दरबार अब सोलर सिस्टम पैनल से जगमगायेगा।भक्तों की सुविधा को देखते हुए पुराने शेड को सुंदर तरीक़े से बनाया गया । आज के पूजन में अध्यक्ष एस पी सोंधी,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठक्कर,कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा,संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा,सह कोषाध्यक्ष साकेत साहनी, सोमनाथ प्रुथी, रवि गंडोतरा,अशोक अरोड़ा,रूप किशोर टण्डन,राहुल भण्डारी, जगदीश लाल अरोड़ा, सभी पण्डित जी,जितेंद्र मालाकर, धर्मेन्द्र कुमार एवं सभी कर्मचारी ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments