Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कारगिल विजय दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया


धनबाद। कारगिल विजय दिवस  पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर   वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया शहीदों को समर्पित भाषण से छात्रों ने सभी को  मन्त्रमुगध कर दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चेहरे पर तिरंगे की आकृति बनाई तो कुछ ने पोस्टर के माध्यम से शहीदों को नमन किया। प्राचार्य महोदय ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चा देश का एक सिपाही है तथा बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास करना शिक्षकों का कर्तव्य है। इस अवसर पर गतिविधि समन्वयक सोमा मजूमदार तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments