Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आरोग्य भारती महिला आयाम धनबाद के तत्वाधान में भूली बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के एनिमिया स्वास्थ्य जांच तथा सुपोषण परिचर्चा शिविर का आयोजन किया गया


धनबाद। आरोग्य भारती महिला आयाम धनबाद के तत्वाधान में भूली बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के एनिमिया स्वास्थ्य  जांच तथा सुपोषण परिचर्चा शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में डॉक्टर वर्षा प्रसाद प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दी तथा आरोग्य भारती के अध्यक्ष डॉ विकास रमण ने सुपोषण पर व्याख्यान दिया एवं सहयोगी आदिल रजा ने महिलाओं के डायबिटीज़ एवं हीमोग्लोबिन की जांच की। स्वास्थ्य जांच शिविर में भूली बस्ती के 52 महिलाओं ने शिविर में आकर अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांत संयुक्त सचिव जय प्रकाश सिंह ,प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण राय, महानगर अध्यक्ष डी पी सिंह, अजय कुमार सिंहा ,महिला आयाम के अध्यक्ष ममता सिंह, सचिव संगीता शर्मा, मधु सिंहा, सुषमा प्रसाद, उमा कुमारी, शर्मिला शर्मा ,निहारिका ,सुनीता देवी ,पूर्णिमा महतो, प्रमिला देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही। 



                       



.

Post a Comment

0 Comments