Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनता श्रमिक संघ में शाखा समिति गठन होने पर सभी समिति सदस्यों ने जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात किया


Dhanbad। झरिया विधानसभा के लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत बरारी कोलियरी में जनता श्रमिक संघ में शाखा समिति गठन होने उपरांत आज बुधवार को सभी समिति सदस्यों ने जनता श्रमिक संघ की महामंत्री  रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचारीक मुलाकात की। जहा श्रीमती सिंह ने सभी सदस्यों को बारी बारी माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया।  जहा समिति सदस्यों ने श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया वही समिति सदस्यों में अध्यक्ष  दिलीप दास उपाध्यक्ष  दिनेश राम सचिव श्री राधेश्याम यादव संयुक्त सचिव श्री सिक्को भुइया श्री राजेश नोनिया सहायक सचिव श्री सज्जाद अली श्री अंजन कुमार ओझा कोषाध्यक्ष श्री डब्लू महतो सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया वही श्रीमती सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी विशेष शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments