Dhanbad : धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बेहडा निवासी असित मंडल को बांका जिले के कटोरिया के पास लूटपाट के लिए अपराधियों ने चाकू मार दिया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आसित मंडल सुल्तानगंज से कावड़ लेकर देवघर बाबा भोले का जल अभिषेक करने के लिए जा रहा था। गुरुवार को देर रात असित मंडल अपनी एक साथी के साथ मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से उसे पर हमला कर दिया। घटना में असित की साथी किसी तरह से मौके से भाग निकला। लेकिन अपराधियों ने असित को पकड़ लिया। छीना झपट के दौरान अपराधियों ने असित पर चाकू का प्रहार कर दिया। चाकू असित के गले में लग गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो अपराधी भाग चुके थे। सूचना पर कटोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की सूचना पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जोहार पत्रिका को मेरी तरफ से नए साल की आगमन की ढेर सारी शुभकामनाएं।जोहार पत्रिका अपने निष्पक्ष खबरों के साथ सदा आगे बढ़ते रहे। जोहार पत्रिका ने एक नया आयाम दिया है, समाचारों में निर्भीकता ,निष्पक्षता और विश्वसनीयता साफ झलकती है। खबरों में चटकारा नहीं बल्कि, सच्चाई होती है। सबसे अहम बात यह है कि सूचनात्मक समाचारों को तेजी से संकलित कर प्रकाशित करता है। मैं जोहार पत्रिका को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
(रीना मण्डल)
(झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की केंद्रीय अध्यक्ष)
अपने नाम के अनुसार जोहार पत्रिका प्रकृति से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से अपने न्यूज़ पोर्टल में जगह देगी ऐसी आशा करता हूं। कोयलांचल जैसे कोल बेयरिंग क्षेत्र में पर्यावरण की महत्ता और भी बढ़ जाती है ऐसे में जोहार पत्रिका पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेगी ।
अखिलेश कुमार
(सहाय पर्यावरणविद एवं पक्षी विशेषज्ञ)
जोहार पत्रिका लोगों तक समग्र समाचार पहुंचाने का काम करें। स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस और कला संस्कृति से लेकर क्राइम तक की खबरें लोगों तक आसानी से उपलब्ध कराये इसकी मैं आशा करता हूं
जयप्रकाश अग्रवाल
(म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एंड इंश्योरेंस एडवाइजर व स्टॉक मार्केट ट्रेडर)
0 Comments