धनबाद : झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री, झरिया के पूर्व विधायक व मजदूर नेता बच्चा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. बनारस में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के भाई व स्व. बच्चा सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू ने दी।इस मौके पर कोयलांचल व बलिया के गोन्हिया छपरा से काफी संख्या में स्वजन व शुभचिंतक मौजूद थे. बच्चा सिंह के भाई व द्वाबा के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह भी अंतिम संस्कार के अवसर पर पहुंचे थे. भाई के पार्थिव शरीर को देखते ही अत्यंत भावुक हो गए. तब परिजनों ने उन्हें संभाला।
इस मौके पर धनबाद नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह उर्फ छोटे, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह, जीतेन्द्र सिंह समेत स्वजन एवं धनबाद-झरिया-बलिया के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments