धनबाद। समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री सह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट )के महामंत्री बच्चा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त कोयलांचल में उनके निधन से शोक की लहर व्याप्त है। बता दे की लगभग 75 वर्ष उनकी आयु थी।पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।बिनोद बिहारी चौक स्थित एसजेएएस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को सरायढेला स्थित उनके आवास लाया जा रहा है जहाँ से उनकी अंतिम यात्रा निकली जाएगी।बच्चा बाबू के निधन की खबर मिलते ही उनके घर से लेकर अस्पताल तक शुभ चिंतको का ताँता लगा रहा.बच्चा सिंह,मजदूरों के मसीहा सूर्यदेव सिंह के भाई और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज के चाचा ससुर थे।बच्चा सिंह झरिया से दो बार विधायक रह चुके थे,वर्ष 2000 से 2004 तक नगर विकास मंत्री रह चुके थे।बच्चा सिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।पांच भाइयों में विक्रमा सिंह, सूर्यदेव सिंह, बच्चा सिंह, राजन सिंह और रामाधीर सिंह हैं।बच्चा बाबू के देहांत के बाद विक्रमा सिंह और रामाधीर सिंह ही जीवित हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments