Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन एवं कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन धनबाद के सदस्यों की एक संयुक्त विशेष बैठक में जीएसटी के राज्य कर पदाधिकारी अनिर्बन अइच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की गई



धनबाद। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन एवं कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन धनबाद के सदस्यों की एक संयुक्त विशेष बैठक वाणिज्य कर भवन के स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में हुई। जिसमें जीएसटी के राज्य कर पदाधिकारी अनिर्बन अइच  के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की गई। पिछले कई महीनो से राज्य कर पदाधिकारी के अनैतिक एवं गैर न्यायिक व्यवहार से जिले के सभी टैक्स कंसलटेंट परेशान है। इस बैठक में सभी सदस्यों ने उल्लेख किया की अनिर्बान जी द व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य टैक्स प्रोफेशनल्स को गलत नोटिस एवं आदेश पारित कर लगातार अपने कार्यालय में बुलाते हैं एवं उनसे पैसे की मांग करते हैं और अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उनके विरुद्ध आदेश पारित कर दिया जाता है।

बार एसोसिएशन के बैठक में सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि सभी संगठन संयुक्त रूप से श्री अनिर्बन अइच के खिलाफ उनकी शिकायत उच्च अधिकारी को लिखित  में की जाएगी साथ ही सामूहिक रूप से उनके कार्यालय या उनके द्वारा किसी भी आदेश का बहिष्कार करेगी जब तक कि उनके ऊपर उच्चाधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जाती है।



Post a Comment

0 Comments