Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी की घटना से परेशान होकर शिक्षिका ने धनबाद छोड़ने का किया फैसला

 



धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोड़ा में बीती रात चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाकर करीब छह लाख के जेवरात समेत डेढ़ लाख की नकदी की चोरी कर ली गई.पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है.चोरी की पहली घटना अभिमन्यु तिवारी के आवास में हुई. बताया जा रहा है कि अपराधी दीवार फांद कर मुख्य दरवाजे की सीटकनी तोड़कर अभिमन्यु तिवारी के घर के अंदर दाखिल हुए और फिर आलमीरा में रखा करीब डेढ़ लाख नकद एवं पांच लाख के जेवरात चोरी कर भाग निकले.अभिमन्यु तिवारी के पुत्र व पुत्रवधू घर में ही थे पर उन्हें चोरी की भनक तक नही लगी। दूसरी घटना पास में ही किराये के मकान में रह रही शिक्षिका सुमिता दत्ता के घर पर घटी. वह अपने रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई थी , वह पेशेंट के साथ रात में अस्पताल में ही रही , रात भर घर खाली रहने के कारण गेट का ताला तोड़कर आलमीरा में रखा करीब एक लाख के ज़ेवर एवं दस  हजार नगद की चोरी कर ले गए।

चोरी की घटना से परेशान होकर सुमिता दत्ता ने धनबाद छोड़ने का फैसला किया उन्होंने बताया कि बीमारी से उनके पति का देहांत 27 फरवरी 24, को हो गया इसके बाद 10 मार्च को चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया, चोरों के द्वारा दूसरा प्रयास 20 जून को किया गया लेकिन सफल नहीं रहे लेकिन कल जब मैं हॉस्पिटल गई थी तब चोरों ने ताला तोड़कर 10 हजार नगद एवं बेटी की जेवर चोरी कर ले गए। मैं अपने आप को अकेला बहुत ही असुरक्षित महसूस कर रहा हूं इसीलिए मैं शिक्षिका की नौकरी छोड़कर अपने बेटी के साथ धनबाद छोड़कर चली जाऊंगी।



Post a Comment

0 Comments