Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पांडरपाला में दोनों समुदाय ने की शांति की पहल, लोगों ने धारा 144 हटाने की मांग, मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई थी हिंसा



धनबाद। पांडरपाला में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 (अब 163) लगाई थी ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। यह धारा पांडरपाला के एक किलोमीटर की परिधी में लगातार 6 दिनों से लागू थी। एक तरफ माहौल शांत हो गया था, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को दुकानें बंद होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। साथ ही फेरी करने वाले रेड़ी लगने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

शोमवार दोनों समुदायों के लोगों ने धनबाद SDO उदय रजक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और इलाके से धारा 144 यानी (163) हटाने की मांग की है। SDO उदय रजक ने भी ज्ञापन को स्वीकार किया और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि धीरे-धीरे धारा 144 हटा दी जाएगी। जिसकी अधिसूचना जल्द ही दे दी जाएगी।

इस मौके पर दोनों समुदायों की ओर से सब्बीर अली, तबरेज खान, गुड्डू उर्फ आजाद, छोटू कुरैशी, वाकर अहमद, पारो खान, मुर्तजा खान, अजय कुमार,  मनोहर कुमार महतो, अक्कू कुमार, विनय कुमार, टिंकू राणा, गणेश शर्मा, पिंटू झा और राजेश सिंह मौजूद थे। अब पांडरपाला में शांति बहाल हो गई है।



Post a Comment

0 Comments