धनबाद। CM हाउस में विधायक दल की बैठक चल रही है। इससे पहले पूर्व CM हेमंत सोरेन और CM चंपई सोरेन के बीच आधा घंटे तक बैठक चली।झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रांची में सीएम हाउस में चल रही बैठक के अंदर से खबर आ रही है कि झारखंड में सीएम का चेहरा बदलना तय है। सूत्रों की मानें तो हेमंत सोरेन फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। वहीं चंपाई सोरेन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। हालांकि, अभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। सीएम आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हैं।
बैठक की कुछ तस्वीरें देखिए...
सीएम चंपाई के सभी कार्यक्रम हुए स्थगित
आज की इस बैठक को कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार से ही सीएम चंपाई सोरेन के कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसके बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मिलने गए।सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई है। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सीएम चंपाई सोरेन से मुलाकात की है।मीटिंग में शामिल होने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर आए। मीटिंग से पहले उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
पत्नी कल्पना भी ज्यादा सक्रिय हुईं
हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं। कल्पना के साथ होने को राजनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव पर की जाएगी चर्चा
आज की इस बैठक को लेकर जेएमएम महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इसमें वर्तमान राजनीति परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। सरकार ने अब कितना काम किया, क्या काम हुआ इन सब पर बात होगी वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई है। इस बैठक में जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।






.jpeg)
.jpeg)
0 Comments