Dhanbad। धनबाद फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आगामी 10 अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2024 तक दो दिवसीय दिवारात्री विकाश रंजन उर्फ पप्पु सिंह नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन झारखण्ड मैदान हीरापुर, धनबाद में होगी।आज सामुदायिक भवन, झारखंड मैदान, हीरापुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव विकास साव ने बताया कि दो दिवसीय दिवारात्री टुर्नामेंट में कुल 32 क्लबों ने खेलने हेतु इन्ट्री कराई है। इस टुर्नामेंट के विजेता टीम को 17,000/- रूपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दिया जायेगा। उपविजेता को 12,000/- रूपये नगद के साथ ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार तथा तीसरे स्थान को 6,000/- रूपये नगद और चौथे स्थान को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 10 अगस्त शाम 6 बजे तक है।
इस टुर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 10 अगस्त 2024 को शाम 8:00 बजे होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एच०पी० जनार्दन, चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, श्री कुम्भनाथ सिंह समाजसेवी, विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह, रूपा सिंह होंगे।
दिनांक 11 अगस्त 2024 को शाम 7:00 बजे फाइनल मुकाबला तथा समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पुर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, विकास रंजन, रूपा सिंह, मिथिलेश पासवान, प्रमोद यादव, उर्मिला देवी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव रूपेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से बबलु ठाकुर, बबलु मिश्रा, अजीत सिन्हा, विकास साव, विकास रंजन उर्फ पप्पु सिंह, श्रीमती रूपा सिंह, अनिल लाल, सतीश प्रसाद, संतोष यादव, अजय बास्की, छोटू, मोटू रोशन, विमलेश, नितिश, तारकनाथ दास, राकेश ठाकुर, मोटू ठाकुर, मुकेश, राजू, अक्षय, डिलडिल, प्रमोद यादव, उर्मिला देवी, विश्वनाथ यादव, पारस बनर्जी, तापस दा, संजय कुशवाहा, दिलीप साव, अरूंण साव, मिथुन साव, संजय साव, विकास ठाकुर, कमलेश यादव, कपिल यादव, चिकु उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments