धनबाद | बिजली विभाग ने बुधवार को धनबाद व चास सर्किल एरिया में बिजली चोरी के खिलाफ 437 जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया। चोरी से बिजली जलाते हुए 65 लोगों पर 9 लाख 98 हजार का जुर्माना लगाया। अभियान का नेतृत्व अपने- अपने क्षेत्र के जेई, सहायक एवं कार्यपालक अभियंता ने किया। धनबाद सर्किल में 240 जगहों पर 25 लोग पकड़े गए। धनबाद डिवीजन से 6, गोविंदपुर 5, निरसा से 8 व झरिया डिवीजन से 6 लोग पकड़ाए। वहीं चास सर्किल में 197 जगहों पर 40 लोग पकड़े। 6 लाख 13 हजार जुर्माना लगाया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments