धनबाद। हीरापुर विवाह भवन कला भवन के समीप धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की कार्य कारणी बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएसन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत एसोसिएसन के सभी वरिष्ट पदाधिकारी महोदय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की।अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष एसोसिएसन की अपने भवन निर्माण हेतु जमीन खरीद करने के लिए जो वार्षिक अधिवेशन सितम्बर माह मे होती थी इस वर्ष जनवरी माह के पहले सप्ताह मे की जाएगी। जमीन खरीद करने के लिए तीन सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। द्वारिका प्रसाद तिवारी, बजरंग लाल अग्रवाल जी और मनौवर रब्बानी को कार्य भार सौंपी गई। दुसरी कतरास शाखा के सदस्य और केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के उपर रिवाज मैरेज हाॅल के मालिक रंजीत सिंह के द्वारा की गई कोर्ट मे गलत इल्जाम लगाकर केश की वजह से एसोसिएशन के सभी 1500 सदस्यो ने उनके विवाह भवन अनिश्चित काल के लिए काम नही करने का निर्णय लिए जबतक वे गलत इल्जाम लगाये गए केसमे समझौता नही कर लेते है।महासचिव विश्वनाथ सिंह जी ने कतरास शाखा एव जिले भर के सभी 19 शाखाओ के पदाधिकारी महोदय को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना कल तक दे देगे।
आज की बैठक मे मनजीत सिंह , जनाब मनौवर रब्बानी, प्रवीन कुमार गुडडु साव, संजय कुमार आदि मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments