धनबाद - पिछले वर्ष की भांति इस बार भी भाजपा 7 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है. भाजपा नेता मानस प्रसून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद महानगर के सभी 17 मंडलो में तिरंगा वितरण कार्यक्रम करने जा रही है हर मंडल में 3 हजार तिरंगा वितरण का कार्यक्रम होगा जिसमे 17 मंडलो में 51 हजार तिरंगा वितरित किए जायेंगे.साथ ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा 11, 12, 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी.इसके अलावे महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.उन्होंने बताया 14 अगस्त को भारत के विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments