धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच धनबाद कोयलांचल पुराना बाजार शाखा के द्वारा रविवार की सुबह नेशनल स्पोर्ट डे पर साइक्लोथान 4.0 का आयोजन किया गया। साइक्लोथान 4.0 में ढाई सौ से ज्यादा स्कूली बच्चों ने भाग लिया।साइक्लोथान की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय से हुई , जो पुराना बाजार पानी टंकी से शक्ति मंदिर रोड होते हुए धनसार व बैंक मोड़ के रास्ते पुन कार्यालय तक पहुंच समाप्त हुई। मारवाड़ी युवा मंच पुराना बाजार शाखा के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि हर साल नेशनल स्पोर्ट डे पर साइक्लोथान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसका उद्देश्य लोगों को फिट एंड फाइन रखने को लेकर है। साथी उन्होंने बताया कि इससे हमारे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments