Dhanbad। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई. पांच किमी की यह तिरंगा यात्रा बैंक मोड़ से शुरू हुई. रांगा टांड बेकार बांध, सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। तिरंगा यात्रा में विधायक राज सिन्हा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल समेत तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. रणधीर वर्मा चौक स्थित गाँधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से यात्रा को विराम दिया गया. इस बाबत विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारे भारत की आन बान शान है.हमारा यह तिरंगा इसी तरह लहराता रहे आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है.भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद ने कहा कि हर घर तिरंगा वितरण के साथ साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. भाजयुमो के एक एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इस कार्य में लगे हैं।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments