धनबाद: शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा कमेटी के तत्वावधान में कुलगुरु श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम के साथ बेकार बांध स्थित ब्लेसिंग बैंक्विट हॉल में मनाई गई। इस समारोह के मुख्य अतिधि सांसद ढुलू महतो,विशिष्ट अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,झारखंड प्रदेश मध्यदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, प्रवक्ता संदीप विवेक, शंकर शाह, एलबी सिंह उपस्थित हुए।सांसद ढुलु महतो ने अपने संबोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने एवं समाज को शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने हलवाई समाज को एकजुट होकर चलने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि विधायक राज सिन्हा ने समाज की महिलाओं को आगे आने को कहा एवं अपने बच्चे को उचित संस्कार देकर शिक्षित करने पर बल दिया। उन्होनें अपने ओर से समाज को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समाजसेवी लाल बाबू ने कहा कि बाबा गणिनाथ रुद्र के अंश है। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए आजीवन काम किया। उन्होंने समाज के भवन निर्माण में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष कुंदन गुप्ता ने संबोधन में समाज के विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन धनबाद जिला अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता को दिया। जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने समस्त अतिथियों एवं समाज के लोगों को बाबा गणिनाथ जयंती आयोजन को भरपूर समर्थन देकर सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम व भजन मंडली द्वारा बाबा गणिनाथ पर गाए हुए भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला सचिव शशि प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आये हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। महामंत्री दिनेश मध्यदेशीय एवं कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बाबा पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।समारोह को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता, दिनेश मध्यदेशिया, राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रविराज गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविराज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,लखन प्रसाद, निर्मल कु. साहु, उमेश प्रसाद, वीरेन्द्र प्रसाद, रामजी प्रसाद,संतोष कुमार, सुनील गुप्ता, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, राजेश गुप्ता,बिंदिया प्रिया , पूनम गुप्ता, पूजा गुप्ता , चांदनी गुप्ता , रामप्यारे शरण,विवेक गुप्ता, गोपाल प्रसाद, विकास गुप्ता समेत अन्य अतिथि व समाज के लोग सपरिवार शामिल थे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments