धनबाद: लाइफस्टाइल इफेक्ट ऑन नी हेल्थ विषय पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं नारायणा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता आर्थोपेडिक सर्जन, सलाहकार डॉ. विवेक शर्मा ने युवा वर्ग में बढ़ते घुटने की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की और इस प्रवृत्ति के पीछे के कारकों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने घुटने की समस्याओं के कारण, उपलब्ध उपचार विकल्पों और घुटने के स्वास्थ्य को बनाए रखने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा घुटना एक महत्वपूर्ण जोड़ है. जिस पर हम प्रतिदिन 10.000 कदम चलते हैं, इसलिए इसे स्वस्थ अवस्था में बनाये रखना बहुत महत्वपूर्ण है। जोड़ की कार्टिलेज, जोड़ के चारी और मांसपेशिया और जोड़ में रक्त का प्रवाह सभी ठीक होना चाहिए। बताया गया कि घुटने की समस्याएं जो पहले मुख्य रूप से वृद्धा अवस्था से जुड़ी होती थी, अब विभिन्न जीवनशैली के कारण युवा लोगों को भी प्रभावित कर रही हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments