Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राधास्वामी संगठन के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

 



धनबाद। राधास्वामी संगठन के द्वारा द होटल सनसाइन पैलेस, जैनामोर, बोकारो में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि संगठन के जोनल हेड निरंजन मिश्रा, राधास्वामी संगठन के गिरिडीह नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह), धनबाद जिला अध्यक्ष दीपनारायण जी, नवीन जी, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार उपस्थित हुए। बताया गया कि आज झारखंड के कुल चार जिले बोकारो, हजारीबाग, पाकुड़ और लातेहार में संगठन की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन के विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी शिविर में उपस्थित बोकारो जिला के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मी के बीच दिया गया। बताया गया कि पूरे झारखंड राज्य के साक्षरता मिशन के पदाधिकारी व कर्मी संगठन के साथ विलय होकर संगठन की सभी योजनाओं को पूरे झारखंड के ग्रामीण तक प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिन्हा के दिशानिर्देश से पहुंचाना है ताकि झारखंड एक सशक्त राज्य बन सके। बताया गया कि राधास्वामी संगठन के द्वारा कुल 12 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जो कि सभी योजना धरातल पर है और इन योजनाओं का लाभ कई ग्रामीणों को दिया गया है। संगठन के नीव 2010 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा के द्वारा रखा गया था और उनका सोच यह था कि उनकी कोई अपने बहन नही थी तभी उन्होंने सोचा की भारत की हर एक बच्ची हमारी बहन होगी इस सोच को लेकर उन्होंने कन्यादान योजना से इस संगठन के शुरुआत की थी और आज के दिन मे संगठन के द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में राधास्वामी संगठन के पदाधिकारियों के साथ साक्षरता मिशन के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments